डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की कार्यकारिणी घोषित
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की कार्यकारिणी घोषित
मथुरा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राजीव भवन के प्रथम तल पर अवर अभियंता कक्ष में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मथुरा की जनपदीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता इंजी० श्रीराम सुमन जनपद अध्यक्ष द्वारा की गई एवं सभा का संचालन इंजी. धर्मेन्द्र कुमार द्वारा किया गया ।
प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप मे इंजी0 विनोद कुमार तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष, इंजी0 आरपी सोनकर प्रांतीय महासचिव, इंजी0 अमरनाथ गुप्ता प्रांतीय वित्त सचिव, इंजी0 मानवेंद्र यादव उप महासचिव पश्चिम डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग लखनऊ एवं मण्डलीय पदाधिकारी के रूप में मण्डल सचिव इंजी० अजीत कुमार गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जनपद-इकाई का पुनर्गठन के चुनाव अधिकारी मानवेंद्र यादव उपमहासचिव पश्चिम की देखरेख में सम्पन्न हुआ ।







.jpeg)









