रविवार को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ संपन्न
रविवार को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ संपन्न
- बलदेव में बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा कराया आयोजन
मथुरा । बलदेव में रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा 21 वर कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न कराया गया, इस दौरान कस्बे का माहौल काफी उत्साहित नजर आया, समिति के पदाधिकारी काफी समय से तैयारियों में जुटे हुए थे, सामूहिक विवाह समारोह से पूर्व बलदेव में सामुहिक बारात निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई सादाबाद रोड बलदेव सेवा सदन पर जाकर समाप्त हुई बारात का जगह जगह स्वागत किया गया जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर वरमाला कार्यक्रम के अलावा शादियों की अन्य रस्में निभाई गई ।
बांके बिहारी सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया और उनके लिए उज्जवल भविष्य की कामना की, समिति द्वारा 21 कन्याओं को फ्रिज अलमारी डबल बेड सोफा सेट सिंगार दानी वाशिंग मशीन कंबल 71 बर्तन गोदरेज कूलर आदि उपर दिए गये, बांके बिहारी सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुशवाहा ने कहा कि 3 साल से लगातार एक साल में 4 बार सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह करते हैं और अब तक उन्होंने 7वें सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से 251 लड़के व लड़कियों का विवाह कर चुके है, बताया कि आगामी 22 जुलाई भड़रिया नौमी पर भी बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा विवाह संपन्न कराए जाएंगे ।







.jpeg)









