माथुर चतुर्वेदी समाज ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती
माथुर चतुर्वेदी समाज ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती
मथुरा । माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में रविवार को विश्राम घाट पर भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया, कार्यक्रम के दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इसके पश्चात विधि विधान से आरती उतारी गई और भगवान को भोग प्रसाद लगाया गया, उपस्थित सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की शपथ ली, आयोजन में परिषद के कई प्रमुख सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से राकेश तिवारी (एडवोकेट) महामंत्री, संजय चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, कमल चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, मंत्री संजय चतुर्वेदी अनिल चतुर्वेदी (पमपम), बादाम छाप, श्याम, मोनू चतुर्वेदी, सौरभ पंडित एवं राजेंद्र मौजूद रहे ।







.jpeg)









