हाईवे पर डंपर से टकराई यूपी रोडवेज बस, 20 यात्री घायल
हाईवे पर डंपर से टकराई यूपी रोडवेज बस, 20 यात्री घायल
चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत क्षेत्र में सोमवार रात साढ़े 11 बजे हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, चौमुहां स्थित आम्रपाली के सामने शिवा ढाबा के पास खड़े डंपर में पीछे से आ रही रोडवेज बस कंडक्टर साइड से जा घुसी, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, अफरातफरी के बीच 108 की चार एंबुलेंस ने 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, घायलों में अधिकांश हरियाणा के निवासी हैं।
दिल्ली से चलकर यूपी रोडवेज की एक बस सवारियों को लेकर आगरा की ओर जा रही थी, चौमुहां जैंत क्षेत्र में आम्रपाली के सामने शिवा ढाबा के पास खड़े एक डंपर में पीछे रोडवेज बस घुस गई, हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई, अफरा तफरी का माहौल बन गया, हादसे के बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल लिया, एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया ।
हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गये जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, घायलों में सीता देवी निवासी आदर्श नगर बल्लभगढ़, नरेंद्र निवासी नगला एन्क्लेव फरीदाबाद, कमलेश निवासी नगला एन्क्लेव फरीदाबाद, पूजा निवासी फरीदाबाद, अभिषेक निवासी इबौरा शाहजहांपुर, ज्योति निवासी नगला मधुबन मैनपुरी, नेहा निवासी नगला एन्क्लेव फरीदाबाद और इच्छा निवासी मलिंगा रोड बल्लभगढ़ आदि शामिल हैं, सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि रोडवेज बस के चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को छुट्टी दे दी गई।
वहीं गौरतलब यह है कि हाइवे पर होने वाले अधिकांश सड़क हादसों का सबब हाइवे किनारे बने होटल और ढाबों पर बेतरतीब खड़े होने वाले ट्रकों माना जा रहा है, ट्रक चालक वगैर किसी संकेतक निशान के हाइवे पर आड़ा तिरछा वाहनों के खड़ा करके निकल जाते है जिसके चलते तेज रफ्तार वाहन इनसे टकरा जाते हैं, कई हादसों में लोग अपनी जान तक गवा चुके है, इसके खिलाफ ना तो पुलिस कोई कार्यवाही करती है और ना ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा ही कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है ।







.jpeg)









