प्रगणकों, सुपरवाइजरों का शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण
प्रगणकों, सुपरवाइजरों का शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण
मथुरा । जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए नगर पंचायत बलदेव के अंतर्गत ड्यूटी में लगे सुपरवाइजरों व प्रगणकों का ब्लॉक संसाधन केंद्र बलदेव पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार व अधिशासी अधिकारी बलदेव नगर पंचायत बलदेव संजय कुमार ने किया।
शिविर में मास्टर ट्रेनरों प्रमोद यादव व संजय द्वारा बताया गया कि मकानों की गणना में कौन-कौन सी जानकारी अंकित करनी हैं, बताया कि इस कार्य में 15 मिनट लग सकते हैं, प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और तकनीकी जानकारी प्रदान करना है, ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
जनगणना कार्य निदेशालय लखनऊ से आए मृगेन्द्र बहादुर सिंह, जिला प्रभारी एवं सहायक जिला प्रभारी अभिषेक पाण्डेय द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण, डिजिटल प्रणाली और फील्ड कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, इस दौरान नगर पंचायत बलदेव के सुनील पांडेय, गोकुलेश पांडेय, मनीष शर्मा व डॉ0 जगदीश पाठक, सुजीत वर्मा, लक्ष्मण पांडेय, सुसेंद्र मित्तल, सौरभ सारस्वत, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मोहित पाठक, महेश वर्मा, नवीन शर्मा, परमवीर, गीता रावत, श्रुति पांडेय, सुधा वर्मा, नीतू दुबे आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









