यूपी बोर्ड : गुरुवार को आयेगा हाईस्कूल व इंटर परीक्षा का परिणाम
यूपी बोर्ड : गुरुवार को आयेगा हाईस्कूल व इंटर परीक्षा का परिणाम
-डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजीलॉकर व बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के करोड़ों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परीक्षाफल जारी करने की डेट घोषित कर दी है, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यूपी बोर्ड के नतीजे कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे, यह परिणाम बोर्ड के प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी किए जाएंगे जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे ।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी अपना परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट नचउेच.कौन.पद पर जाकर चेक कर सकते हैं, साथ ही सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर की वेबसाइट पर भी नतीजे उपलब्ध रहेंगे ताकि छात्र बिना किसी तकनीकी समस्या के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें, गुरुवार शाम 4 बजे आधिकारिक घोषणा के साथ ही जनपद के मेधावियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी, परीक्षा परिणाम की अधिकारिक घोषणा होते ही परीक्षार्थी अपने नजदीक के मंदिरों में पहुंचकर अपने-अपने आराध्य देवों की पूजा अर्चना में जुट गए हैं ।







.jpeg)









