महिला शिक्षक संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट से की मुलाकात
महिला शिक्षक संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट से की मुलाकात
मथुरा । उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला, उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि दिव्यांग, असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षकों व गर्भवती शिक्षिकाओं, बाल्य देखभाल अवकाश पर गई शिक्षिकाओं, सेवानिवृत्ति के क़रीब होने वाले शिक्षकों की जनगणना कार्य में ड्यूटी न लगायी जाए ।
जनगणना में लगे शिक्षकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए व शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए साथ ही साथ ये कोशिश की जाए कि प्रधानाध्यापकों की ड्यूटी नही लगाई जाए जिससे विद्यालय का कोई भीं कार्यक्रम बाधित नही हो, दिव्या मिश्रा जिलाध्यक्ष उ0 प्र0 महिला शिक्षक संघ, उपाध्यक्ष रचना कुमारी, संगठन मंत्री पूनम गर्ग, ख़ुशबू श्रीवास्तव, अन्जु, महामंत्री गीता रावत, पिंकी, कोषाध्यक्ष मनीषा, संयुक्त मंत्री सुनीता, अकाउंटेंट उमा, उपाध्यक्ष दीप्ति आदि शामिल रहे ।







.jpeg)









