मुठभेड़ : एक्सप्रेस वे किनारे मृत मिली थी महिला, हत्यारोपी गिरफ्तार
मुठभेड़ : एक्सप्रेस वे किनारे मृत मिली थी महिला, हत्यारोपी गिरफ्तार
मथुरा। महिला की हत्या कर चलती कार से महिला के शव को यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे फेंककर भागे हत्यारोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया, 13 अप्रैल को यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 130.8 किमी नोएडा से आगरा की तरफ एक अज्ञात 26 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गयी थी जिसकी पुलिस ने शिनाख्त निकिता चन्द पुत्र कमल चन्द निवासी खेर बनुआ थाना गौरी बाजार जिला देवरिया उम्र करीब 26 वर्ष के रुप में की थी ।
घटना के संबंध में थाना बलदेव पर धारा 103(1), 238 बीएनएस में अभियोग पंजीकृम किया गया था, 21 अप्रैल को रात के करीब 10 बजे थाना बलदेव पुलिस व स्वॉट टीम ने छौली पुलिया पर चैंकिग कर रहे थे, टीम को सूचना मिली कि महिला के हत्यारे औरा (हौण्डई) कार से रैपुरा जाट की तरफ से कासिमपुर अण्डरपास की तरफ आ रहे हैं, पुलिस के मुताबिक सूचना पर गाडी को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जवाबी फायरिंग मे कार सवार दोनों युवक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये जिनके पैर में गोली लगी है ।
मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान ब्रजेश कुमार पुत्र सूरज सिंह निवासी नंगला रमी थाना अछल्दा जनपद औरेया उम्र करीब 29 वर्ष व विकास पुत्र रामदास निवासी ग्राम गपचिया पोस्ट समतर थाना ऊसराहार जनपद इटावा उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में की गई है, इनके कब्जे से दो तमंचा, चार खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार औरा (हौण्डई) यूपी 14 आरटी 4857 एवं घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक पाना व एक पेचकश, गाडी से मृतिका का आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व एक लाल पर्स बरामद किया है, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, पुलिस दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है ।







.jpeg)









