कुंड सरोवरों में लगातार हो रहीं डूबने की घटना, प्रशासन हुआ सतर्क

कुंड सरोवरों में लगातार हो रहीं डूबने की घटना, प्रशासन हुआ सतर्क
-प्रशासन द्वारा लगवाई जा रही हैं बेरिकेडिंग पर जाली, लाउडस्पीकर से चेतावनी
  मथुरा । अधिक मास में ब्रज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के अलावा गोवर्धन, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल, बलदेव, रमणरेती सहित दूसरे धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ का दबाव है, परिक्रमा मार्ग के अलावा नदी कुंडों में स्नान करते समय कई लोगों की जान गई है, जिला प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पहले से इंतजाम किये थे, इसके बाद भी घटना होने पर अहतियातन अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किये जा रहे हैं ।
   अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि अधिकमास के दौरान ब्रज भूमि और गिरिराज महाराज की 21 किलोमीटर की परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, कुंडों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उनके चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है और श्रद्धालुओं के स्नान के लिए फव्वारे लगाए गए हैं। 
   इसके बावजूद रविवार की सुबह आगरा के शाहगंज निवासी एक युवक ने अति उत्साह में बैरिकेडिंग लांघकर कुंड में छलांग लगा दी और गहराई व फिसलन के कारण वह वापस नहीं आ सका, वहां मौजूद लोगों और पुलिस के प्रयासों के बाद फ्लड टीम और गोताखोरों ने युवक का शव बरामद किया, इस घटना के बाद अब प्रशासन बैरिकेडिंग पर जाली लगवा रहा है और लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार श्रद्धालुओं को गहरे कुंडों में न जाने की चेतावनी दी जा रही है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1805589
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.