एसएसपी ने लिया कडा एक्शन, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प
एसएसपी ने लिया कडा एक्शन, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प
-तीन एसआई किये गये निलंबित, एक एसआई को किया लाइन हाजिर
मथुरा । एसएसपी श्लोक कुमार की कार्यशैली से पुलिस महकमे में हलचल है, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है, वहीं कर्तव्य निर्वाह में शिथिलता भी कप्तान को बर्दास्त नहीं है, जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और पुलिस की छवि को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी ने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, शिथिलता और अनुशासनहीनता बरतने के कारण तीन उप निरीक्षकों को निलम्बित किया है, वहीं एक उप निरीक्षक को लाइन हाजिर किया है ।
थाना राया पर नियुक्त उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिह को उत्कोच की शिकायत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बित किया है, वहीं निलंबन की दूसरी कार्यवाही थाना रिफाइनरी पर नियुक्त उप निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह के खिलाफ की गई है, दो समुदाय के बीच हुए झगड़े के प्रकरण को गम्भीरता से नहीं लेने के के कारण एसएसपी ने प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बन की कार्यवाही की गई है।
थाना गोवर्धन पर नियुक्त उप निरीक्षक रजत दुवे को विवेचना निस्तारण में लापरवाही बरतने के कारण प्रारंभिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बित किया है, थाना वृन्दावन पर नियुक्त एसआई देवेन्द्र सिह चौकी प्रभारी रंग जी द्वारा जनपद में चिन्हित माफिया की निगरानी सही से नही करने के आधार पर प्रारंभिक रुप से दोषी मानते हुए उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया ।
वहीं दूसरी ओर थाना रिफाइनरी में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रांत तोमर को थाना रिफाइनरी की बाद चौकी का प्रभारी बनाया है, थाना रिफाइनरी पर तैनात उप निरीक्षक दीपक नागर को वृंदावन थाने की रंगजी चौकी का प्रभार दिया है, साइबर थाने से एसआई शरद त्यागी को गोवर्धन थाने की राधाकुंड पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है, राया थाने की नगौडा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कुशलपाल सिंह को राया थाने की बिचपुरी चौकी का प्रभार दिया है, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अनुरूद्ध सिंह को अनौडा चौकी का प्रभारी बना कर भेजा गया है ।







.jpeg)









