मोहर्रम पर्व : जिलाधिकारी ने अधीनस्थों संग की समीक्षा बैठक, दिये निर्देश
मोहर्रम पर्व : जिलाधिकारी ने अधीनस्थों संग की समीक्षा बैठक, दिये निर्देश
मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई जिसमें उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमिटी की बैठक करना सुनिश्चित करे, त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन करे तथा पूर्व में आई समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें और सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्यवाही करे, शरारती तत्वों को चिन्हित करे तथा उन्हें नोटिस दिया जाए, जिलाधिकारी ने मोहर्रम पर्व पर सिविल डिफेंस के जवानों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए, एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि जुलूस के आगे व पीछे मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें ।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर पैनी निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए, एस0पी0 यातायात को रूट डाइवर्जन के कार्य की सूचना समस्त मीडिया के माध्यम से अधिकाधिक प्रचारित-प्रसारित करने को कहा, संपूर्ण रूट का निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक जवानों की ड्यूटी लगाने व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने को निर्देशित किया, उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सतर्कता के साथ ड्यूटी करे, अफवाह फैलाने वालों तथा शरारती लोगों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।
डीएम सीपी सिंह ने नगर निगम, समस्त अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को नियमित साफ-सफाई, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं, एस0पी0 यातायात को सुदृढ़ यातायात प्रबंधन एवं पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिशा-निर्देश दिए, नगर निगम को निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित करे, पर्व के दृष्टिगत अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ा जाए, नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए, जगह-जगह पर पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था करें, नगर निगम को समस्त स्ट्रीट लाइट संचालित करने के निर्देश दिए, पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई कराए ।
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग को अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा, विद्युत विभाग को पर्वों के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उन्होंने विद्युत अधिकारियों से कहा कि खुले ट्रांसफॉर्मर्स के चारों ओर बैरिकेडिंग की जाए, खुले व लटके तारों को सही करें और विद्युत पोल की रैपिंग करें, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी स्थानों पर स्वास्थ्य टीम एवं एम्बुलेंस लगाने के निर्देश दिए, अग्निशमन विभाग को जगह-जगह पर गाड़ियों की तैनाती करने, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को निरंतर खाद्य सामग्री/ पदार्थों की सैंपलिंग करने तथा दुकानदारों को जागरूक करने, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को लआवारा पशुओं को पकड़े तथा निराश्रित गौवंशों को गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए, बैठक में एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, सीओ सिटी आशना चौधरी, सीएमओ डॉ0 राधावल्लभ, एसडीएम सदर आदेश कुमार, एसडीएम छाता वैभव गुप्ता, एसडीएम मांट दीपिका मेहर, एसडीएम महावन ऊषा सिंह, एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।







.jpeg)









