भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन 
  मथुरा । शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक हरपाल गुट ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 हरपाल सिंह राणा ने नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को सौंपा, किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और भूख हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा । 
  राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) पूरे प्रदेश में एक व्यापक आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी, धरने की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष शुभम शर्मा एडवोकेट ने किसानों की समस्याओं के समाधान न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से शीघ्र समाधान करने की अवाज उठाई ।
  ज्ञापन में किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं, यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए, नहरों व नालों की सफाई कर सिंचाई के लिए पानी की समुचित व्यवस्था की जाए, धान की रोपाई हो चुकी है लेकिन पानी न मिलने से फसल सूख रही है, किसानों को मुआवजा दिया जाए, आलू की फसल का समर्थन मूल्य 1000 रुपये प्रति क्विंटल तय हो, कोल्ड स्टोर का किराया सरकार वहन करे और 500 रुपये प्रति क्विंटल सहायता राशि दी जाए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द किया जाए आदि मांगें थीं, संगठन मंत्री आगरा मंडल रामजीलाल उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष छीतरमल शर्मा, सूर्यवीर चौधरी, जिला महामंत्री अमित रावत, दिलशाद जिलाध्यक्ष अलीगढ़, बच्चू सिंह, जिला सचिव मेघश्याम शर्मा, कौशल पाठक, रमेश चंद्र छौंकर, रामजीलाल, रोशन सिंह, सुरेश आदि यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1972295
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.