जीआरपी ने मथुरा जंक्शन से पकड़े दो मोबाइल चोर
जीआरपी ने मथुरा जंक्शन से पकड़े दो मोबाइल चोर
मथुरा । रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जीआरपी आगरा के अनुसार पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाया जा रहा है ।
अभियान के तहत थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम स्टेशन परिसर में गश्त और चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या 8 और एक के बीच स्थित पार्क से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक सिंह (36) निवासी रानीपुर, थाना लालगंज, जिला रायबरेली तथा पवन (28) निवासी ग्राम गेरसामोखा, थाना घुमना, जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनके खिलाफ बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ललित भाटी, उपनिरीक्षक टीटू कुमार, उपनिरीक्षक अमित बालियान, हेड कांस्टेबल मोहित शर्मा, हेड कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल संदीप कुमार तथा आरपीएफ के हेड कांस्टेबल योगेश कुमार तिवारी शामिल रहे ।







.jpeg)







