नगर आयुक्त ने किया आधुनिक कंपैक्टर सिस्टम का उद्घाटन
नगर आयुक्त ने किया आधुनिक कंपैक्टर सिस्टम का उद्घाटन
मथुरा । अब नगर निगम से जुडे हर दस्तावेज की हिफाजत होगी, इसके लिए नगर निगम ने 6,600 फाइलों की क्षमता वाले आधुनिक कंपैक्टर सिस्टम बनाया है, नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने अभिलेख प्रबंधन को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है, भूतेश्वर स्थित नगर निगम मुख्यालय के रिकॉर्ड विभाग स्टोर में 6,600 फाइलों की क्षमता वाले अत्याधुनिक फाइल स्टोरेज (कंपैक्टर) सिस्टम का उद्घाटन किया गया।
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने फीता काटकर इस नई व्यवस्था का शुभारंभ किया, नए कंपैक्टर सिस्टम के माध्यम से नगर निगम के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण फाइलों और अभिलेखों का सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित भंडारण किया जाएगा, यह प्रणाली रिकॉर्ड को धूल, नमी, गंदगी और अन्य बाहरी क्षति से सुरक्षित रखने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर संबंधित फाइलों को शीघ्र उपलब्ध कराने में भी मदद करेगी, इसके अलावा कार्यालयीन स्थान का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा ।
इस दौरान नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि तकनीक आधारित यह व्यवस्था नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाएगी, साथ ही लंबे समय तक अभिलेखों के सुरक्षित संरक्षण में भी यह प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन रिकॉर्ड प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, यह अत्याधुनिक कंपैक्टर सिस्टम आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से स्थापित किया गया है, जिससे नगर निगम की रिकॉर्ड प्रबंधन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी ।







.jpeg)







