वृंदावन पुलिस ने दबोचे दो लूटपाट के आरोपी, भेजे जेल
वृंदावन पुलिस ने दबोचे दो लूटपाट के आरोपी, भेजे जेल
वृंदावन (मथुरा) । कोतवाली पुलिस ने परिक्रमा मार्ग पर करीब डेढ़ माह पूर्व हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपी आपस में मौसेरे भाई हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया ।
कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को कच्ची रेलवे लाइन के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतीश उर्फ अंडा निवासी पानी गांव, जमुनापार तथा कृष्णा निवासी भरतपुर, राजस्थान के रूप में हुई है, दोनों आरोपियों ने परिक्रमा मार्ग पर राहगीर से लूट की वारदात को अंजाम दिया था ।
मामले की जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया, तलाशी के दौरान उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई, इस कार्रवाई में मथुरा गेट चौकी प्रभारी अभिलाख, हेड कांस्टेबल जिनेन्द्र, रितेश तथा कांस्टेबल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही, पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है ।







.jpeg)







