प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ मथुरा इकाई का चुनाव हुआ सम्पन्न
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ मथुरा इकाई का चुनाव हुआ सम्पन्न
-डॉ0 देवेन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष तो डॉ0 भूदेव सिंह घोषित किए गए जनरल सेक्रेटरी
मथुरा । उप्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ मथुरा शाखा का चुनाव गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में हुआ, अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जनरल सेक्रेटरी पद पर हुए चुनाव में डा0 भूदेव सिंह को 15 वोट अधिक मिले, डॉ0 देवेन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष बने, जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 संजीव यादव और जिला रिटर्निंग ऑफीसर डा0 अनुज चौधरी द्वारा चुनाव कराया गया ।
गुरुवार को जनरल सेक्रेटरी पद पर हुई वोटिंग में डा0 भूदेव सिंह को 55 एवं डा0 बीएस सिसौदिया को 40 वोट मिले, जिला अस्पताल में तैनात डा0 देवेन्द्र अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, इसके अलावा डा0 रामवीर सिंह, डा0 चंदन आनंद उपाध्यक्ष, डा0 स्वाति जाडिया महिला उपाध्यक्ष, डा0 गिरेन्द्र पाल सिंह केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य, डा0 नीरज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष एवं दंत चिकित्सक डा.नीरज सिंह एडीटर निर्विरोध चुने गए, जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 संजीव यादव एवं जिला रिटर्निंग ऑफीसर डा0 अनुज चौधरी ने परिणाम की घोषणा की ।
सीएमओ डा0 राधावल्लभ ने संघ की नई टीम को बधाई दी और स्वागत किया, स्वागत करने वालों में डा0 गोपाल गर्ग, डा0 अनुज यादव आदि अधिकारी व चिकित्सक थे, परिणाम घोषित होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपे, इस मौके पर सीएमओ डॉ0 राधावल्लभ, पूर्व अध्यक्ष डॉ0 आलोक कुमार और पूर्व सचिव डॉ0 संदीप चौधरी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान और जनस्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया ।







.jpeg)







