ट्रेक्टर ने रौंदा बाइक सवार, बरेली हाईवे पर हुआ हादसा

ट्रेक्टर ने रौंदा बाइक सवार, बरेली हाईवे पर हुआ हादसा
  मथुरा । जयपुर बरेली हाईवे पर ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया, मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना राया पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, पुलिस ट्रेक्टर चालक को तलाश कर रही है, मृतक की पहचान राया थाना क्षेत्र के गज्जू गांव निवासी 25 वर्षीय अमित के रूप में हुई है ।
   मिली जानकारी के अनुसार, अमित एक कंपनी में अपनी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर वापस लौट रहा था, अमित की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने अमित की पहचान की और तुरंत उसके परिवार को हादसे की सूचना दी, सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे, जवान बेटे का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है, फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2015830
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.