भगत सिंह पार्क में गूंजायमान हुआ वन्देमातरम
भगत सिंह पार्क में गूंजायमान हुआ वन्देमातरम
मथुरा । प्रातःकाल भगवान श्रीकृष्ण की नगरी शहर के भगत सिंह पार्क में देशभक्ति का एक अनूठा और प्रेरणादायी नज़ारा देखने को मिला, प्रबुद्ध नागरिकों और राष्ट्रभक्तों ने एकजुट होकर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गायन किया जिससे पूरा पार्क देश प्रेम के स्वरों से गुंजायमान हो उठा, कार्यक्रम का विधि-विधान से शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।(19).jpg)
इसके पश्चात, सभी उपस्थित लोगों ने अत्यंत श्रद्धा और आदर के साथ भारत माता के चित्र पट पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, प्रातः 7:30 बजे, उपस्थित जनसमूह ने स्वर में स्वर मिलाकर अत्यंत भावपूर्ण और अनुशासित तरीके से राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का गायन किया, वंदे मातरम् का स्वर गूंजते ही माहौल पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया, इस गौरवमयी अवसर पर पार्क में प्रातःकालीन भ्रमण के लिए आए सभी लोगों ने स्वतःस्फूर्त होकर गायन में भाग लिया ।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी उपस्थित जनों ने मिलजुल कर प्रसाद ग्रहण किया और परस्पर एकता व भाईचारे का परिचय दिया, जानकारी दी गई कि राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने वाला यह विशेष कार्यक्रम हर महीने के दूसरे तथा चौथे गुरूवार को प्रातः 7:30 बजे नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, आयोजकों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पुनीत कार्य में सहभागिता कर अपनी राष्ट्रभक्ति का परिचय दें ।







.jpeg)









