भाजपा में दागदार छवि वाले नेताओं को मिल रही तवज्जो, बढ़ी बेचैनी
भाजपा में दागदार छवि वाले नेताओं को मिल रही तवज्जो, बढ़ी बेचैनी
-भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य वीरभान सिंह ने लगाए गम्भीर आरोप, जांच की मांग
मथुरा । स्थानीय स्तर पर भाजपा में संगठन को लेकर असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है, पार्टी के प्रांतीय परिषद सदस्य चौधरी वीरभान सिंह ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी नेत्रपाल सिंह को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं, उनका कहना है कि विवादित पृष्ठभूमि वाले लोगों को संगठन में जिम्मेदारी दिए जाने से जमीनी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, वीरभान सिंह ने फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी तक मामला पहुंचाए जाने का दावा किया है। (15).jpg)
उन्होंने नेतृत्व से पूरे प्रकरण की समीक्षा कर उचित संगठनात्मक निर्णय लेने की मांग की, महानगर अध्यक्ष राजू यादव को लेकर वीरभान सिंह ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उन पर अवैध वसूली सहित गंभीर आरोप लगे हैं, वहीं चौधरी नेत्रपाल सिंह के संबंध में उन्होंने पूर्व में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे तथा हाल में एक मजदूर से मारपीट के मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख किया, वीरभान सिंह ने कहा कि नेत्रपाल सिंह पहले मंडल स्तर पर किसी प्रमुख संगठनात्मक जिम्मेदारी में नहीं थे, इसके बावजूद उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं के बीच सवाल उठ रहे हैं ।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में संगठन में ऐसे लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है, उन्होंने बिना नाम लिए एक स्वयंभू प्रभावशाली नेता की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे लोगों के प्रभाव से मुक्त रहना चाहिए, वीरभान सिंह के मुताबिक भाजपा का आधार वर्षों से बूथ स्तर पर काम करने वाला समर्पित कार्यकर्ता है और उसे संगठन में उचित सम्मान व अवसर मिलना चाहिए, वीरभान सिंह ने पार्टी नेतृत्व से पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों पर संगठनात्मक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो कार्यकर्ता बूथ स्तर तक इस मुद्दे को जनता के बीच उठाएंगे ।







.jpeg)









