शांत व्यक्ति ही सच्चा सुख प्राप्त करता है-डॉ0 विष्णु दास

शांत व्यक्ति ही सच्चा सुख प्राप्त करता है-डॉ0 विष्णु दास 
   लखनऊ । प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन विष्णु दास महाराज ने रावण के चरित्र और सीता हरण का प्रसंग सुनाया, उन्होंने कहा कि जब मन, परिवार और समाज सब में परस्पर शांति का माहौल होता है तो जीवन सार्थक हो जाता है, उन्होंने कहा कि रावण महान ज्ञानी था पराक्रमी था भगवान शिव का परम भक्त था परंतु बहन सूपनखा ने उसकी मति हर ली और वह सीता जी को लंका की पटरानी बनाने का ख्वाब देखने लगा ।
  विष्णु दास महाराज ने बताया कि रावण विचारों के चक्रव्यूह में फस गया, विनाश काल विपरीत बुद्धि इसीलिए कहा गया है कि जब विनाश आता है तब बुद्धि में सोचने और समझने की परख खत्म हो जाती है, प्रभु राम के चरित्र को समझने से पहले रावण के चरित्र को समझाना पड़ेगा क्योंकि उजाले की परख तभी होती है, जब अंधकार प्रवेश करता है, साधु की समझ तभी आती है जब शैतान सामने होता है, कहा कि राजा अगर अहंकारी हो जाए और कामवासना उसकी बुद्धि पर हावी हो जाए तो उसके पाप का फल उसकी प्रजा परिवार और पूरे राज्य को मिलता है ।
 कथा संयोजक डॉ0 पंकज सिंह भदोरिया ने बताया कि गोमती मैया का आंचल हनुमान जी को पूर्ण रूप से स्नान करा रहा है, गोमती मैया का रौद्र रूप कम हो इसके लिए बुधवार को सुबह 10:30 बजे गोमती मैया का दुग्ध अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा, श्री राम कथा के अवसर पर डॉ0 डी0 के0 मेहरोत्रा द्वारा रचित पुस्तक रामचरित मानस के प्रबंध सूत्र का विमोचन भी किया गया, कथा में प्रमुख रूप से जे0 के0 सिंह भदोरिया, कमलनाथ मल्होत्रा, अजय त्रिपाठी मुन्ना, अखिलेश कुमार, प्रहलाद अग्रवाल, लवली खोसला, गरिमा टंडन एवं सैकड़ो की संख्या में भक्त उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2050453
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.