सेवा ज्योति यात्रा में झोंकी ताकत, विकसित भारत का संकल्प
सेवा ज्योति यात्रा में झोंकी ताकत, विकसित भारत का संकल्प
मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को मथुरा में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे भगत सिंह पार्क से हुआ, जो शहर के मुख्य मार्ग विकास बाजार होते हुए पुनः भगत सिंह पार्क पर संपन्न हुई, यात्रा में पांचों विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।.jpg)
यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे एवं महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने किया, यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी श्रीमती गीता शाक्य, महानगर प्रभारी पवन शर्मा, मथुरा-वृंदावन विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, छाता विधायक मेघश्याम सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष नेत्रपाल चौधरी एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को समर्पित रहे हैं, सेवा पखवाड़े के माध्यम से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और जनकल्याण के कार्यों को गांव-गांव तक ले जा रहा है, विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन तपस्या और सेवा का प्रतीक है, उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी को जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी ने किया, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर सहित जिला एवं महानगर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।













