विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे कारोबारी
विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे कारोबारी
-मार्च चुंगी चौराहे से रंगजी बिजली घर तक नारेबाजी करते हुए किया पैदल मार्च
मथुरा । बिजली व्यवस्था में लगातार सुधार के बाद भी वृंदावन में कारोबारी विभाग से संतुष्ट नहीं हैं, वृंदावन वासियों की समस्या की नाराजगी विद्युत सप्लाई के अलावा अंडरग्राउंड विद्युत लाइन के खुले पैनलों को लेकर भी हैं, लोंगों का कहना है कि वृंदावन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन रहता है, ऐसे में खुले पडे पैनलों से हादसे की संभावना बनी रहती है, वृंदावन में लगातार विद्युत कटौती और विद्युत व्यवस्थाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर उद्योग व्यापार मंडल की वृंदावन इकाई के पदाधिकारियों एवं आमजन का आक्रोश बुधवार को सड़क पर दिखाई दिया ।.jpg)
वृंदावन में लगातार बिजली कटौती और खुले बिजली पैनल बॉक्स से व्यापारी नाराज हैं, बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, वृंदावन के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, पैदल मार्च चुंगी चौराहे से रंगजी बिजली घर तक पहुंचा, व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए और लापरवाही पर गुस्सा जताया, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा, बिजली कटौती से व्यापार पर असर पड़ रहा है, खुले पैनल बॉक्स से जान का खतरा है, चेतावनी दी, जल्द हल नही निकला तो बड़ा आंदोलन होगा ।
एसडीओ राहुल चौरसिया ने बताया कि व्यापार मंडल ने सात मांगों का आवेदन दिया है, अधिकारियों को निर्देश दिए और व्यापारियों को जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया, इस दौरान विजय राघव शेरू, शिवा गौतम, बाबू दास यादव, ईश्वर कौशिक, कल्लू पहलवान, शाहिद कुरैशी, राहुल शुक्ला, गोविंद बघेल, मोहन कुमार शर्मा, बंटी बघेल, शुभम सारस्वत, प्रमोद कुमार, गौरव सैनी, संजय अग्रवाल, गौरव गौतम, राम चौधरी आदि मौजूद थे ।













