नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन, काम पर लौटे सफाईकर्मी
नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन, काम पर लौटे सफाईकर्मी
-बोर्ड बैठक में लाया जाएगा भर्ती प्रस्ताव, सुचारु रूप से जारी रहेगी सफाई व्यवस्था
मथुरा । विगत कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारी नगर आयुक्त से वार्ता के बाद काम पर लौट आये हैं, सफाई कर्मियों को नगर आयुक्त ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, इसके बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया, सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार रात नगर निगम कार्यालय में वार्ता हुई, रात करीब 8 बजे नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक की ।.jpg)
बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और संगठन की ओर से रखी गई मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई, उपसभापति मुकेश सारस्वत एवं नगर आयुक्त ओजस्वी राज की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी एकता संगठन के प्रतिनिधियों एवं पार्षदों के मध्य नगरहित में सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में वार्ता हुई, वार्ता के दौरान सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, सकारात्मक माहौल में हुई वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित कर दी गई, वार्ता में नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती किए जाने पर सहमति बनी ।
साथ ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती संबंधी प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत कर स्वीकृत कराने की कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया, बैठक में राजीव कुमार सिंह, राकेश भाटिया, कुलदीप पाठक, निरंजन सिंह कुंतल, अभिजीत चौधरी, मुन्ना मलिक, धनंजय लोधी, अंकुर गुर्जर, हनुमान पहलवान, हेमंत गोयल खंदौली, राजवीर सिंह, तेजवीर सिंह, कुंजबिहारी भारद्वाज, बृजेश खरे, नीरज वशिष्ठ सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे, सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से उत्तम चंद सहजन, प्रीतम सिंह, विक्की वाल्मीकि, प्रमोद वाल्मीकि, अरुण खरे मौजूद रहे, सभी पक्षों ने जनहित, जनस्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर सहमति व्यक्त की ।













