मथुरा : यातायात की समस्या से नहीं मिल रही निजात

मथुरा : यातायात की समस्या से नहीं मिल रही निजात 
-शहर के हर एक चौराहे पर महिला, पुरूष व नौनिहाल सभी झेल रहे जाम का झाम
  मथुरा । धार्मिक नगरी में इस समय कई समस्याएं सिर उठा रही हैं लेकिन सबसे विकराल समस्या यातायात और जाम की बन चुकी है, शहर के मुख्य मार्गों कृष्णा पुरी सदर, टैंक चौराहा, मछली रेलवे पुल, होलीगेट, भूतेश्वर, गोवर्धन चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा व मसानी चौराहा पर रोजाना घंटों जाम लग रहा है, इस जाम का सबसे बुरा असर आपातकालीन सेवाओं पर पड़ रहा है, कई बार एंबुलेंस जाम में फंस जाती है जिससे मरीजों की जान पर बन आती है, वहीं स्कूल बसें समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी हो रही है ।
  स्थानीय नागरिकों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, प्रशासन को ट्रैफिक प्लान, ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट और नो-पार्किंग जोन को सख्ती से लागू करने की जरूरत है, फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल ने व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी को कई बार शहर में जाम की समस्या के लिए लिखित में समाधान दिया है ।
  उन्होंने बताया कि प्रशासन शहर के जाम की प्रमुख समस्या के समाधान के लिए सुझाए गए उपायों को लागू करवाने में इच्छाशक्ति के अभाव एवं विभागों में आपसी तालमेल नही होने से जाम की समस्या विकराल रूप ले रही है जिससे वाहन दुर्घटना होने का भी हम बना रहता है, वहीं दूसरी तरफ सभी प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण होने के कारण सड़कें काफी छोटी हो गई है जो जाम लगने का मुख्य कारण बनती है, इसके लिए भी फेडरेशन व्यापार मंडल की तरफ से नगर निगम एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित में समाधान दिया है, परंतु उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इससे समस्याएं विकराल रूप ले रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2074956
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.