थानाध्यक्ष ने मौके पर ही कराया राजस्व के मामलों का निस्तारण
थानाध्यक्ष ने मौके पर ही कराया राजस्व के मामलों का निस्तारण
चौमुहां (मथुरा) । थाना जैत परिसर में शनिवार को जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने की, समाधान दिवस की शुरुआत से ही अपनी समस्याओं को लेकर दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, इस दौरान सबसे अधिक मामले जमीन-जायदाद और पैमाइश से जुड़े हुए सामने आए ।.jpg)
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल आए मामलों में से 10 मामले सीधे तौर पर राजस्व विभाग से संबंधित थे, फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बिना समय गंवाए मौके पर मौजूद राजस्व विभाग की टीम लेखपाल और कानूनगो को निर्देशित किया, पुलिस और राजस्व कर्मियों की एक संयुक्त टीम तुरंत विवादित स्थलों पर रवाना हुई, टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सहमति से मौके पर ही सभी 10 मामलों का निस्तारण सुनिश्चित कराया ।(29).jpg)
समाधान दिवस के अंत में थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण हमारी पहली प्राथमिकता है, पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना न पड़े इसलिए शिकायतों को पेंडिंग रखने या लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र के लेखपाल, थाना जैत का समस्त पुलिस स्टाफ और भारी संख्या में ग्रामीण व फरियादी उपस्थित रहे ।















