मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए लगाया गया विशेष कैम्प
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए लगाया गया विशेष कैम्प
चौमुहां (मथुरा) । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में सुधार और नाम जोड़ने के लिए शनिवार को सर्वाेदय इंटर कॉलेज, चौमुहां में एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया, इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य उन युवा नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना था, जो पहली बार मतदान करने के योग्य हुए हैं और जिनका नाम अभी तक सूची में दर्ज नहीं हो सका था, कैम्प के दौरान क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, शनिवार को इस अभियान में 25 नए युवा मतदाताओं के आवेदन स्वीकार कर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई ।.jpg)
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष मुहिम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, सुपरवाइजर गजेंद्र सिंह ने बताया कि चौमुहां क्षेत्र के अंतर्गत सर्वाेदय इंटर कॉलेज, सर्वाेदय महाविद्यालय और कन्या पाठशाला में कुल 10 बूथ बनाए गए हैं, सभी निर्धारित बूथों पर बैठकर सभी बीएलओ ने मुस्तैदी से कार्य किया और मतदाता सूची से छूटे हुए नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरा किया ।(28).jpg)
इस दौरान प्रशासनिक और निर्वाचन टीम के कई अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे जिनमें सुपरवाइजर गजेंद्र सिंह, लेखपाल योगेश चौधरी, और बीएलओ विमलेश सैनी शामिल थे, इनके साथ ही मिथलेश, नूपुर जैन, अम्बिका शर्मा, लक्ष्मी देवी, प्रतिक्षा तिवारी, मानसी कंसल, विजेता, राकेश कुमार और तृप्ति श्रीवास्तव ने भी कैम्प की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में अपना सक्रिय सहयोग दिया ।















