वृंदावन में दान के नाम पर हुई साइबर ठगी

वृंदावन में दान के नाम पर हुई साइबर ठगी
-बैंक खाते फ्रीज होने से मचा हड़कंप, 6 लोग हुए शिकार
  मथुरा । धर्म नगरी वृंदावन में दान के नाम पर बैंक खातों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है, आरोप है कि एक युवक ने दान की रकम खाते में आने का झांसा देकर छह लोगों के बैंक खातों का प्रयोग किया और लाखों रुपये की साइबर ठगी से जुड़े मामले में उन्हें फंसा दिया, बैंक खाते फ्रीज होने के बाद पीड़ितों को मामले की जानकारी मिली, इसके बाद सभी पीड़ित वृंदावन कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
   मामला वृंदावन की गौरा नगर कॉलोनी का है, पीड़ित गोपीनाथ के मुताबिक कुछ दिन पहले बिहारीलाल पुत्र जानकी नाम के युवक ने उनके बैंक खाते में दान की रकम आने की बात कही, आरोप है कि युवक ने उनसे 70 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए और बाद में पूरी रकम नकद निकलवाकर ले गया, इसके कुछ समय बाद बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया जिसके बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा, पीड़ितों का आरोप है कि इसी तरीके से आरोपी ने गौरा नगर कॉलोनी के बृजगोपाल, राहुल, महेंद्र, रजनी और लक्ष्मण के बैंक खातों का भी इस्तेमाल किया, इस तरह छह लोग कथित तौर पर इस मामले से प्रभावित हुए हैं ।
   पीड़ितों ने वृंदावन कोतवाली में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है, दान के नाम पर बैंक खाते का इस्तेमाल किए जाने का यह मामला लोगों के लिए भी चेतावनी है, अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते में रकम मंगवाना, दूसरे के कहने पर पैसे ट्रांसफर करना या नकदी निकालकर देना जोखिम भरा हो सकता है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ितों को कब तक राहत मिलती है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2074953
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.