मुठभेड़ : डकैती की योजना बनाते छह बदमाश गिरफ्तार
मुठभेड़ : डकैती की योजना बनाते छह बदमाश गिरफ्तार
-पुलिस ने चार तमंचे, कारतूस और लोहे के औजार किये बरामद, दो बदमाश घायल
मथुरा । थाना हाईवे क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के पास डकैती की योजना बना रहे छह आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, शनिवार तड़के हुई इस कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले लोहे के औजार बरामद किए हैं, घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है ।.jpg)
पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि रोडवेज बस अड्डे के बगल में गुरु कृपा संगम के सामने जाने वाले रास्ते पर कुछ बदमाश छिपकर डकैती की योजना बना रहे हैं, सूचना मिलने के बाद थाना हाईवे पुलिस टीम ने सुबह करीब 4:45 बजे मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की, पुलिस का कहना है कि घिरने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की । (26).jpg)
मुठभेड़ में नीरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी पूजा एन्क्लेव, कृष्णा नगर, थाना कोतवाली और सौरभ पुत्र दौजीराम निवासी हंसराज कॉलोनी, थाना हाईवे के दाहिने पैर में गोली लग गई, दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, इनके अलावा सचिन पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी आशापुरम कॉलोनी, अजीत पुत्र नवल सिंह निवासी हंसराज नगर कॉलोनी, गोपाल पुत्र कप्तान सिंह निवासी तुलसीनगर कॉलोनी और अनुराग पुत्र उमाशंकर निवासी सूर्या नगर कॉलोनी, गोवर्धन चौराहा के पास को भी पुलिस ने घेरकर हिरासत में ले लिया ।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के तीन देशी तमंचे, 303 बोर का एक तमंचा, 315 बोर के दो खोखा कारतूस, छह जिंदा कारतूस और 303 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए, इसके अतिरिक्त नुकीले हत्थे वाली एक सरिया, एक पाइप और लोहे के दो एंगल भी मिले हैं, पुलिस के मुताबिक सभी छह आरोपियों के खिलाफ थाना हाईवे पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। घटना के संबंध में अन्य पहलुओं की जांच भी की जा रही है ।















