शिक्षक-स्नातक निर्वाचन में मतदान के बाद जताया आभार
शिक्षक-स्नातक निर्वाचन में मतदान के बाद जताया आभार
-स्नातक वर्ग की तुलना में अधिक रहा शिक्षक वर्ग का मतदान प्रतिशत
मथुरा । शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से निर्वाचन संबंधी गतिविधियों एवं मतदान की स्थिति पर चर्चा की गई, इस दौरान उपलब्ध बूथवार आंकड़ों के आधार पर मतदान का विवरण सामने रखते हुए संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और मतदाताओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, महानगर प्रभारी पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष राजू ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद दिया, महानगर अध्यक्ष ने संगठन की ओर से निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की गई।.jpg)
प्राप्त बूथवार आंकड़ों के अनुसार स्नातक निर्वाचन में कुल 6,459 मतदाताओं में से 2,207 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मतदान प्रतिशत 34.17 रहा, वृंदावन नगर पालिका इंटर कॉलेज के भाग संख्या 74 में 854 में से 370 मतदाताओं ने मतदान किया, राजकीय इंटर कॉलेज के भाग संख्या 81 में 280 में से 95, भाग संख्या 79 में 571 में से 212 और भाग संख्या 80 में 569 में से 237 मतदाताओं ने वोट डाले, ब्लॉक स्टोन केंद्र के भाग संख्या 82 में 1,079 में से 377 मतदाताओं ने मतदान किया, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज के भाग संख्या 75 में 530 में से 195 तथा भाग संख्या 76 में 137 में से 62 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, सुभाष इंटर कॉलेज के भाग संख्या 77 में 542 में से 194 और भाग संख्या 78 में 897 में से 270 मतदाताओं ने मतदान किया, गोवर्धन ब्लॉक के भाग संख्या 73 में 1,000 में से 390 मतदाताओं ने वोट डाले ।(30).jpg)
शिक्षक निर्वाचन में 1,365 मतदाताओं ने डाले वोट शिक्षक निर्वाचन के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 2,757 मतदाताओं में से 1,365 ने मतदान किया, इसके आधार पर मतदान प्रतिशत लगभग 49.51 रहा, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज के भाग संख्या 46 में 89 में से 47 तथा भाग संख्या 45 में 363 में से 189 मतदाताओं ने मतदान किया, राजकीय इंटर कॉलेज के भाग संख्या 49 में 144 में से 56 और भाग संख्या 50 में 170 में से 64 मतदाताओं ने वोट डाले। सुभाष इंटर कॉलेज के भाग संख्या 51 में 127 में से 60, भाग संख्या 47 में 196 में से 99 और भाग संख्या 48 में 562 में से 286 मतदाताओं ने मतदान किया।वृंदावन नगर पालिका इंटर कॉलेज के भाग संख्या 44 में 482 में से 254 मतदाताओं ने वोट डाले ।
मथुरा ब्लॉक स्टोन के भाग संख्या 52 में 309 में से 120 तथा गोवर्धन ब्लॉक के भाग संख्या 43 में 315 में से 190 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संगठनात्मक समन्वय और सहभागिता पर जोर भाजपा महानगर की ओर से निर्वाचन संबंधी चर्चा के दौरान संगठनात्मक एकजुटता, पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया, शिक्षक वर्ग में मतदान प्रतिशत स्नातक वर्ग की तुलना में अधिक रहा ।















