दीपावली पर्व पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिखाई सक्रियता
दीपावली पर्व पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिखाई सक्रियता
-जनपदभर में की जा रहीं हैं छापामारी, विभाग ने जांच को भेजे नौ नमूने
मथुरा । दीपावली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है, जनपद में खाद्य विभाग की टीमें खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में जुटी हैं, शनिवार को जनपद में कई स्थानों से खाद्य पदार्थों के नौ सैंपल एकत्रित कर जांच को भेज गये, साथ ही मुख्य बाजारों में लैब ऑन व्हील भी पहुंच रही है, ग्राहक किसी भी दुकान से खाद्य वस्तु खरीद कर लैब में जांच करा सकते हैं और खाद्य वस्तु की गुणवत्ता पता लगा सकते हैं, ग्राहक तय कर सकते हैं कि वह उस दुकान से सामान खरीदें अथवा नहीं ।.jpg)
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के0के0 त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल द्वारा आगामी पर्व के दृष्टिगत आमजन एवं श्रृद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य, पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद में छापामार कार्यवाही करते हुए छाता स्थित भगवती चाट भंडार से बूंदी लड्डू का एक नमूना, मांट स्थित गोयल स्वीट्स से पेड़ा का एक नमूना, सौंख स्थित राधेश्याम मिष्ठान भंडार से मिल्क केक का एक नमूना, गोवर्धन स्थित मिठाई की दुकान से पेड़ा व खोआ की बर्फी का एक एक नमूना व किराना स्टोर से हल्दी पावडर का एक नमूना, भैंस बहोरा स्थित राधिका ट्रेडर्स से बेसन का एक नमूना, महावन से मिश्रित दूध का एक नमूना, जुगसना से मिश्रित दूध का एक नमूना, लोहवन बगीची से सोनपपड़ी का एक (कुल नौ) नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजे गये हैं, जॉच रिपोर्ट मिलने के बाद सम्बन्धित के विरूद्ध अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी, खाद्य सचलदल में धर्मेन्द्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाह, रीना शर्मा एवं दिनेश कुमार भारती, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे ।(23).jpg)















