अनाज मंडी में धान की रिकॉर्ड आवक, मंडी में लग रहा जाम
अनाज मंडी में धान की रिकॉर्ड आवक, मंडी में लग रहा जाम
-सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा, निजी आढ़तों पर किसानों की पहुंच रही भीड़
कोसीकलां (मथुरा) । कृषि अनाज मंडी में इस बार धान की बंपर आवक ने पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं, चालू सीजन 2026-27 में अब तक कुल 13253.81 क्विंटल धान की खरीद दर्ज की गई है, जो पिछले सीजन के मुकाबले करीब 1.25 लाख किलो अधिक है, मंडी में धान की बढ़ती आवक से जहां आढ़तियों के कारोबार में तेजी आई है, वहीं व्यवस्थाएं भी चरमराने लगी हैं ।(23).jpg)
मंडी प्रशासन और आढ़तियों से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले सीजन 2025-26 में कुल 11807.42 क्विंटल धान की आवक एवं खरीद दर्ज की गई थी, इस बार बेहतर पैदावार के चलते किसान बड़ी संख्या में अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, निजी आढ़तों पर धान बेचने के लिए किसानों की भारी भीड़ लगी है जबकि सरकारी क्रय केंद्र पूरी तरह खाली पड़े हैं, किसान सरकारी केंद्रों के बजाय निजी व्यापारियों को धान बेचना अधिक पसंद कर रहे हैं, इधर मंडी में धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, इसके चलते मंडी परिसर के साथ आसपास के प्रमुख रास्तों पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। (1).jpg)
वाहनों के दबाव के कारण फल-सब्जी आढ़तियों व अन्य व्यापारियों को अपना माल बाहर निकालने तथा उनको उनके गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, धान की रिकॉर्ड आवक को देखते हुए अखिल भारतीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों एवं किसानों ने प्रशासन से तौल और उठान व्यवस्था में तेजी लाने की मांग की है, वहीं कोसीकलां मंडी सचिव उमेश कुमार ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने और मंडी की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों और व्यापारियों को परेशानी का सामना नही करना पड़े ।















