महोली हत्याकांड : हत्यारोपियों को पनाह देने वाला हुआ गिरफ्तार
महोली हत्याकांड : हत्यारोपियों को पनाह देने वाला हुआ गिरफ्तार
मथुरा । थाना हाईवे पुलिस ने महोली गांव में हुई हत्या के मामले में आरोपियों को कथित रूप से शरण देने के आरोप में 53 वर्षीय पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने पप्पू सिंह को शनिवार को सुबह करीब 11:15 बजे ग्राम मुडैसी के पास भरतपुर मथुरा रोड से गिरफ्तार किया, पुलिस के अनुसार 28 अक्टूबर को ग्राम महोली में नौ आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया था ।(24).jpg)
इस दौरान विकास उर्फ विशाल पर रौतान सिंह करीब 42 वर्ष को गोली मारने का आरोप है जिससे उनकी मौत हो गई थी, मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को दो नामजद आरोपियों मनोज और कंचन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों को गोवर्धन क्षेत्र के जतीपुरा में पप्पू सिंह ने कथित रूप से शरण दी थी, इसी मामले में उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है ।(22).jpg)















