नर्सेज संघ ने मनाया काला दिवस, किया प्रदर्शन

नर्सेज संघ ने मनाया काला दिवस, किया प्रदर्शन
  मथुरा । राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश ने अपनी 13 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय में काला दिवस मनाया, इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की, संघ के अनुसार मांगों के समाधान के लिए नौ अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है ।
   शुरुआत में नर्सिंग स्टाफ काली पट्टी बांधकर काम कर रहा था लेकिन मांगों का निस्तारण नहीं होने पर शनिवार को प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में काले कपड़े पहनकर विरोध जताया गया, प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने शासन और प्रशासन से 13 सूत्रीय मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की, इस दौरान जिला महिला चिकित्सालय से हेमलता, आरती, मोनिका, राजवती, राजेश सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2084081
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.