सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर दिया एकता का संदेश

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर दिया एकता का संदेश
   मथुरा । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 11 उ प्र बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विक्रांत त्यागी, सेना मेडल, के निर्देशन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें किशोरी रमण महाविद्यालय, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं किशोरी रमण इंटर कॉलेज के लगभग 110 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया ।
  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व से अवगत कराया, मेजर नूतन कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं देशी रियासतों के एकीकरण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया, लेफ्टिनेंट डॉ0 कपिल कौशिक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई, फर्स्ट ऑफिसर विश्वंभर दयाल ने अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का दायित्व संभाला ।
  इस दौरान कैडेट्स ने भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया और गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया, कार्यक्रम में कैप्टन अतुल शर्मा, सूबेदार सुखविंदर सिंह एवं हवलदार अश्विनी उपस्थित रहे, महाविद्यालय की ओर से एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार कौशिक तथा डॉ0 नवीन अग्रवाल, डॉ0 विजय नारायण, डॉ0 अनिल कुमार एवं डॉ0 अजय ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2084070
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.