कॉरिडोर : नगर निगम बैठक में पूर्ण बहुमत से पास हुआ प्रस्ताव

कॉरिडोर : नगर निगम बैठक में पूर्ण बहुमत से पास हुआ प्रस्ताव
-विरोध बेअसर, पूरी तरह तीव्र गति से चल रही है कॉरिडोर की कार्यवाही
   मथुरा । ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के बाद समूचे ब्रज में धार्मिक पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। ग्रामीण पर्यटन का नया अध्याय भी खुल रहा है। कॉरिडोर मथुरा वृंदावन के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण की एक और बाधा दूर हो गई, 9 जून की तिथि भी नगर निगम के दस्तावेजों में हमेषां के लिए दर्ज हो गई, इसी दिन नगर निगम ने कॉरिडोर के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया। 
   नगर निगम की बैठक में सर्वसम्मति से कॉरिडोर के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। कॉरिडोर नगर निगम मथुरा वृंदावन के क्षेत्र में आता है। निगम की बैठक में प्रास्ताव का पारित होना आवश्यक्त था। वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर निर्माण को अब मथुरा नगर निगम से भी हरी झंडी मिल गई है सर्वसम्मति से लगभग सभी पार्षदों ने बांके बिहारी कॉरिडोर को अपना समर्थन दिया है। बांके बिहारी कॉरिडोर के प्रस्तावित निर्माण के लिए मथुरा के एक होटल में महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त जग प्रवेश और 70 वार्ड के पार्षदों के बीच चर्चा हुई, इस चर्चा में वृंदावन के तीन पार्षदों को छोड़ सभी पार्षदों ने बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण को समर्थन दिया ।
    हालांकि कॉरिडोर को चली लंबी बहस में पार्षदों के बीच काफी बहस भी हुई और ये हॉट टॉक हाथापाई तक पहुंचती दिखी, बैठक के बाद नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कहा कि बांके बिहारी मंदिर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आता है इसलिए इस पर बैठक आवश्यक थी। सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से बांके बिहारी कॉरिडोर प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई है। हालांकि वृंदावन के कुछ पार्षदों ने इस पर अपनी आपत्ति जताई है, नगर आयुक्त जग प्रवेश का कहना है कि उनकी आपत्ति पर विचार किया जाएगा। 
  महापौर विनोद अग्रवाल ने बैठक के बाद कहां की बांके बिहारी के दर्शन करने में बुजुर्गों और महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है, स्थानीय निवासी भी भीड़ के चलते परेशान हैं। बिहारी जी कॉरिडोर का निर्माण भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किया जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा तमाम तरीके की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। किसी भी व्यापारी, स्थानीय निवासी और मंदिर के गोसाईयों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहां रहने वाले सभी लोगों के लिए उचित मुआवजे के साथ साथ उनके स्थाई निवास की भी व्यवस्था की जाएगी। व्यापारियों को उनके दुकान के मुआवजे के साथ साथ उनकी दुकान की व्यवस्था भी की जा रही है। कॉरिडोर बनने के बाद परेशानियां समाप्त होंगी। व्यापार कई गुना बढ़ जाएगा।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 854415
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.