महापौर ने मानेसर राष्ट्रीय सम्मेलन में रखा मथुरा का दृष्टिकोण

महापौर ने मानेसर राष्ट्रीय सम्मेलन में रखा मथुरा का दृष्टिकोण
-देशभर के नगर निकाय प्रतिनिधियों से हुआ विचार-विमर्श, केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद 
   मथुरा। महापौर विनोद अग्रवाल ने हरियाणा के मानेसर (गुरुग्राम) में शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता की। इस सम्मेलन में देशभर से आए महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों व अन्य निकाय प्रतिनिधियों ने भाग लिया, सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किया गया। 
   मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन में कहा शहरी विकास को ‘विकसित भारत’ के निर्माण की नींव बताया और स्थानीय निकायों की भूमिका को निर्णायक करार दिया।महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर मिला, शहरी सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और डिजिटल गवर्नेंस जैसे विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ। 
   उन्होंने कहा कि आज भारत तीव्र गति से प्रगति की ओर बढ़ रहा है और इसमें स्थानीय निकायों की भूमिका बेहद अहम है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम भी सरकार की नीतियों के अनुरूप शहर को आधुनिक, स्वच्छ और सुविधासंपन्न बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रहा है। महापौर के साथ नगर निगम प्रतिनिधि अंकुर अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के महापौरों के बीच मथुरा की सांस्कृतिक विशेषता एवं विकास कार्यों को भी सराहा गया।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 853813
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.