नगर आयुक्त ने किया पार्कों का निरीक्षण, दिये निर्देश

नगर आयुक्त ने किया पार्कों का निरीक्षण, दिये निर्देश
   मथुरा । नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा वार्ड संख्या 19 स्थित आनंदपुरम पार्क एवं राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्क की साफ सफाई, हरियाली, रख रखाव एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं का अवलोकन का किया।
    नगर आयुक्त ने निर्देश दिये कि पार्क के समुचित मेंटेनेंस के लिए उमेश कुमार, अवर अभियंता (निर्माण) को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश। झूलों की पेंटिंग, बाउंड्री वॉल पर वॉल पेंटिंग, एवं मुख्य द्वार व बोर्ड की रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिये। फुटपाथ की इंटरलॉकिंग टाइल्स की मरम्मत के लिए भी निर्देशित किया गया। पार्क में स्थित पेड़ पौधों एवं घास की नियमित कटाई छंटाई कर हरियाली को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पार्क परिसर में नियमित साफ सफाई एवं हरित वातावरण बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, निरीक्षण के दौरान पार्षद यतेंद्र माहौर एवं उमेश कुमार अवर अभियंता निर्माण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 853881
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.