व्यापारियों ने नगर निगम की कार्यशैली पर उठाये सवाल, दी चेतावनी

व्यापारियों ने नगर निगम की कार्यशैली पर उठाये सवाल, दी चेतावनी
  मथुरा । नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की वर्तमान कार्यकारिणी के एक साल पूर्ण होने पर आयोजित नगर कार्यकारी बैठक में एक साल के कार्यों का मूल्यांकन किया गया, वहीं नगर निगम की कार्य प्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया गया, पुराने बस अड्डे से होली गेट तक छोड़ी गई अधूरी सड़क, होली गेट से आर्य समाज, होली गेट से भरतपुर गेट सड़क व मसानी से भूतेश्वर तक की सड़कों की बदहाली को देखते हुए निगम के खिलाफ निर्णायक आंदोलन करने की हुंकार भरी, वही विद्युत विभाग की बदहाल व्यवस्था को लेकर भी व्यापारियों में रोष व्याप्त था ।
  व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक वर्ष तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन विस्तार हेतु और अधिक सक्रियता से नगर के सभी बाजारों, कंपलेक्सों मार्केट व मोहल्लों तक व्यवसाय समितियो के गठन की बात कही गई, उपाध्यक्ष गुरमुख दास व सुनील साहनी ने पुराने बस अड्डे से होली गेट तक बनाई गई सड़क के दोनों और महीनो बाद भी फुटपाथ व नाली निर्माण न होने से व्यापारियों को हो रही नुकसान की ओर ध्यान आकर्षित किया ।
   वहीं सहमहामंत्री भगवान चतुर्वेदी व वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल ने भैंस बहोरा नाले के निर्माण न होने, नगर में जगह-जगह सड़क निर्माण के लिए बाजारों को खोदे जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि संपूर्ण नगर को खोद कर डाल दिया है एक तरफ से निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए व्यापारियों का दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है दिन भर धूल मिट्टी उठती है व राहगीर चुटेल होते है, युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व नगर मंत्री नागेंद्र वर्मा ने नगर में हर समय लगने वाले जाम की और ध्यान आकर्षित किया ।
   इसी तरह विद्युत विभाग के अधिकारियों को एक बार चेताया जाएगा सुधार नहीं होने पर व्यापार मंडल ऐसे अधिकारियों का घेराव करेगा व जाम की समस्या हेतु व्यापारी पुलिस अधीक्षक यातायात से मिलेंगे, नगर उपाध्यक्ष व पार्षद चौधरी राजवीर सिंह, राज नारायण गौड, रवि अग्रवाल, मंत्री विजयवीर सिंह, गिरीश खंडेलवाल, प्रेम शंकर अग्रवाल, अश्वनी गर्ग, महेश चंद्र गुप्ता, कन्हैया अग्रवाल, दिनेश गर्ग संगठन मंत्री उपेंद्र कुमार चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी, संजीव अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, योगेंद्र कुमार, पूरन सिंह सविता, लक्ष्मण कालरा, जगत बहादुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष मीना लाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1711014
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.