सोशल मीडिया को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक

सोशल मीडिया को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक
  मथुरा । मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण में 30 दिवसीय महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान के क्रम में थाना कोतवाली से भरतपुर गेट के आसपास क्षेत्र में मिशन शक्ति व उनके अधिकारों व महिला संबंधी अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया व छोटी छोटी बच्चियों को गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया, महिलाओं को बताया कि बस, रास्तों, सार्वजनिक स्थल में मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 व थाना पर जाकर तत्काल एफआईआर के लिए जागरूक किया गया। 
  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) का सावधानी से उपयोग करने एवं जागरूक करने के लिए संबंधित को आवश्यक आदेश एवं निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातलीन सेवा , 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा  व 1930 साइबर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1711015
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.