सुभाष इंटर कॉलेज में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सुभाष इंटर कॉलेज में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
-सारंगी वादक सरवर हुसैन ने श्रोताओं का सारंगी वादन से मन मोहा
  मथुरा । सुभाष इंटर कॉलेज में गुरुवार को शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार एवं सारंगी वादक सरवर हुसैन ने सारंगी वादन के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का मन मोह लिया, उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार की आठवीं पीढ़ी हैं, जो इस सारंगी वादन को देश-विदेश तक ले जा रहे हैं, उनके साथ अजय पाल सिंह नामधारी ने तबला वादन के माध्यम से श्रोताओं का मनमोहन लिया ।
   कार्यक्रम में हवेली संगीत के सम्राट एवं दूरदर्शन व आकाशवाणी से ए श्रेणी के कलाकार की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ0 कुशनाथ चतुर्वेदी ने अपनी शानदार शास्त्री गायन की प्रस्तुति देते हुए संगीत की विभिन्न विधाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी, कालेज के संरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भैया ने कलाकारों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में बार-बार इस तरह की कार्यक्रमों को आयोजित करने की बात कही, संगीत को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 
  विद्यालय की प्रधानाचार्य डा0 मनवीर सिंह ने अतिथि एवं कलाकारों का स्वागत करते हुए छात्र छात्राओं को भारतीय सांस्कृतिक संगीत एवं नृत्य मैं अपना करियर बनाने की सलाह दी, कार्यक्रम में कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य एवं विशिष्ट अतिथि राजीव शर्मा रहे, राजेश्वर सिंह चौहान, उदयवीर सिंह, मनोज कुमार, राजेश कुमार सिंह, प्रबुद्ध सुश्री सुधा टैंगर, कैलाश कुमार कौशिक , अनमोल गौतम, शिवकुमार, श्याम सुंदर मिश्रा, नरेंद्र कुमार सिंह, अभिनेश्वर सिंह, राजेश कुमार, राजेश कुमार अरेजा, सुरजीत सिंह, श्रीमती मेघा, श्रीमती शालिनी शर्मा, त्रिलोकचंद शर्मा , राजेंद्र शर्मा श्रीमती अनीता, उमेश, प्रेम बाबू, अजय, मनीष आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1711012
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.