वृन्दावन में दबोचा गैर इरादतन हत्या का आरोपी
वृन्दावन में दबोचा गैर इरादतन हत्या का आरोपी
मथुरा । थाना वृन्दावन पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, छः शिखर मन्दिर के सामने वृन्दावन से थाना वृन्दावन पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त कमल किशोर पुत्र महाराज सिंह निवासी मोहनपुर, गर्शान थाना सैया जिला आगरा को गिरफ्तार किया गया ।
20 नवम्बर 2025 को गाडी संख्या यूपी 80 एजी 8709 ने पीडित की पत्नी, पुत्री व साडू को टक्कर मार दी जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये थे, पीडित की पत्नी की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था, वाहन के चालक कमल किशोर पुत्र महाराज सिंह निवसी मोहनपुर, गर्शान थाना सैया जिला आगरा उम्र करीब 31 वर्ष का नाम प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार आदि थे ।







.jpeg)









