मीट, अंडे की बिक्री पर रोक की मांग, सौंपा ज्ञापन
मीट, अंडे की बिक्री पर रोक की मांग, सौंपा ज्ञापन
राया (मथुरा) । 17 मई से प्रारम्भ हो रहे अधिकमास माह में ब्रज चौरासी परिक्रमा मार्ग में संचालित हो रही मीट अंडा की दुकानों होटल को बंद करवाने की मांग जिला प्रशासन से की है जिसको लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी महावन और राया थाना प्रभारी को दिया ।
राष्ट्रीय हनुमान दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने कस्वे के हाथरस मथुरा मार्ग नेहरू पार्क के समीप मीट होटल एबं अंडा की धकेलो को तत्काल बंद कराने की मांग जिला प्रशासन से की है, इन दुकानों से ब्रज चौरासी कोस में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होंगी, इस दौरान हनुमान दल के विशाल पाराशर, देवेंद्र चौधरी, हरिओम चौधरी, कुलदीप शास्त्री, चन्द्रशेखर सिंह टीकाराम शर्मा भोले शर्मा, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









