जिला कारागार में महिला बंदियों को बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर
जिला कारागार में महिला बंदियों को बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर
-हथकरघा में बनाये जाते हैं साड़ी तौलिया तथा भगवान कृष्ण जी की पोशाक
मथुरा । जिला कारागार मे स्थापित हथकरघा में साड़ी तौलिया तथा भगवान कृष्ण जी की पोशाक एवं मुकुट बनाए जाते हैं, विगत एक सप्ताह से खजानी वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को भगवान श्री कृष्ण की माला बनाने का प्रशिक्षण कराया जा रहा था, गुरुवार से कारागार की महिला बैरक में माला बनाने के कार्य का शुभारंभ हुआ ।
जिला जज विकास कुमार, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने फीता काटकर कार्य का शुभारम्भ किया, इस दौरान अपर जिला जज राम कुमार पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन दीक्षित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह उपस्थित रहे, साथ ही कारागार के बाहर बंदियों से मुलाकात के लिए आने वाले बंदियों के परिजनों की सहायता के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क का भी शुभारंभ जिला जज के द्वारा फीता काट कर किया गया।
अधिकारियों के द्वारा कारागार का निरीक्षण भी किया गया, निरीक्षण के दौरान पाकशाला में सायकल का भोजन बनाया जा रहा था, पाकशाला में साफ सफ़ाई अच्छी थी, कारागार के चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल में भर्ती बंदियों का हाल चाल जाना, कारागार मे सभी स्थानों पर साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्था अच्छी मिली, इस दौरान जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग, चिकित्सा अधिकारी डॉ0 उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह, रविन्द्र कुमार, हेमराज, मयंक त्रिपाठी आदि अन्य जेल कार्मिक मौजूद रहे ।







.jpeg)









