कार आटो की हुई भीषण भिडंत, छह श्रद्धालु घायल
कार आटो की हुई भीषण भिडंत, छह श्रद्धालु घायल
मथुरा । जनपद के छटीकरा राधाकुंड रोड स्थित नगला मटली के पास बुधवार देर रात एक ऑटो और कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, पुलिस के अनुसार ऑटो को सामने से आ रही अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी ।
इस हादसे में ऑटो सवार नमन कुर्मी (19) पुत्र दामोदर कुर्मी निवासी भदौरिया घाट, थाना बीना, जिला सागर (मध्य प्रदेश), सोना शर्मा (14) पुत्री श्याम सुंदर शर्मा, सुनीता (40) पत्नी जितेंद्र निवासी द्वारकापुरी, थाना कोतवाली एटा, अंशिका भारद्वाज (21) पुत्री सुनील भारद्वाज निवासी शिवपुरी, थाना कोतवाली एटा, चिराग (21) पुत्र राधेश्याम निवासी रईस चौराहा, थाना सोरों, जिला कासगंज तथा अनमोल (21) पुत्र राजेंद्र निवासी रईस चौराहा, थाना सोरों, जिला कासगंज घायल हो गए, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।







.jpeg)









