सेल्समैन की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लुटे 5.70 लाख

सेल्समैन की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लुटे 5.70 लाख 
-थाना हाइवे स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड के समीप हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस
   मथुरा । थाना हाईवे अंतर्गत अंतरराज्यीय बस स्टैंड के समीप सोमवार शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने पान मसाला कंपनी के सेल्समैन की आँख में मिर्च पाउडर डाल 5.70 लाख रुपये का बैग लूट ले गए, सरेशाम हाइवे पर लूट से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल खंगाल बदमाशों की तलाश कर रही है, पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ  कर रही है ।
   सोमवार शाम वृंदावन निवासी लोकेंद्र गौतम की शिखर पान मसाला एजेंसी का सेल्समैन विजय कुमार शहर के अलग अलग स्थान पर स्थित दुकानों से पान मसाला बिक्री करने के साथ ही रुपये वसूली किए, बताते हैं दिन भर में करीब 5.70 लाख रुपए वसूली करने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से वापस वृंदावन लौट रहा था। तभी हाईवे पर राधा वैली और अंतरराज्यीय बस स्टैंड के मध्य बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी आंख में  मिर्च पाउडर डाल दिया, इससे विजय बाइक रोकने लगा तभी बाइक सवार बदमाश उसके रुपए भरे बैग को छीनकर भाग गए, पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास से राहगीर आए तब तक बदमाश आँखों से ओझल हो गए। सरे शाम हाइवे पर लूट की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।  
  थाना प्रभारी निरीक्षक हाईवे प्रशांत कपिल ने उच्चाधिकारियों को सूचित कर मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। पीड़ित से घटना की जानकारी कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल बदमाशों की तलाश में जुट गए। सीओ रिफाइनरी और एसपी सिटी ने मौका मुआयना किया, एसएसपी श्लोक कुमार ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए खुलासे में चार टीमें लगाई है। पीड़ित ने थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, थाना प्रभारी निरीक्षक हाईवे प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है, इसमें कितनी रकम लूटी है कुछ जानकारी नहीं दी है, पुलिस टीमें हाइवे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल बदमाशों की तलाश कर रही है, घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1859046
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.