मंगलवार को भी निकले अलम व अखाड़े के जुलूस, बांधे मन्नत के धागे

मंगलवार को भी निकले अलम व अखाड़े के जुलूस, बांधे मन्नत के धागे
  मथुरा । मंगलवार को मोहर्रम की 7 तारीख मंगलवार को मथुरा में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में गम और अकीदत का माहौल रहा, मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में इस दिन चार अलग-अलग स्थानों से अलम व अखाड़े के जुलूस निकाले गए, जुलूसों का नेतृत्व नवाब मंसूरी पुत्र फारुख घीया मंडी, मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद सलीम राधेश्याम कालोनी और मुन्ना कुरैशी पुत्र यूनिस कुरैशी, सदर बाजार से जाबिर फारूकी पुत्र अब्दुल बारी द्वारा किया गया ।


 मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष भूरा शेख़ एवं सचिव अबरार खान वारसी ने बताया कि मुख्य अलम व अखाड़े का जुलूस घीया मंडी से प्रारम्भ हुआ, यह जुलूस भरतपुर गेट, मनोहरपुरा, मटिया दरवाजा, बरबार पाड़ा, मण्डी रामदास, ठेक नारनौल, खिड़की बिसायती, हालन गंज, वृन्दावन गेट होते हुए जामा मस्जिद चौक बाजार पहुंचा, यहां अलम व अखाड़ा जमा हुआ और अखाड़े के उस्ताद खलीफाओं ने अपनी कलाबाजी का जोरदार प्रदर्शन किया, जुलूस के दौरान अलम व अखाड़ा देखने के लिए महिला और पुरुषों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़कों के दोनों ओर और छतों पर बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर जुलूस की जियारत कर रहे थे। 
  महिलाओं ने अलम के साथ चल रही हज़रत अली की जुल्फिकार तलवार की प्रतिकृति पर खास अकीदत का इजहार किया, कई महिलाओं ने जुल्फिकार पर चांदी के नींबू और सोने-चांदी के धागे बांधकर मन्नत मांगी। उनकी आंखों में इमाम हुसैन की शहादत का गम और हक की राह पर चलने का जज्बा साफ नजर आ रहा था। अलम के जुलूसों के साथ मोहर्रम कमेटी पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान जुलूस में चल रही भीड़ को व्यवस्थित करते हुए चल रहे थे। मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष भूरा शेख़ एवं सचिव अबरार खान वारसी ने बताया कि पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन के काफिले वालों का 7 मोहर्रम को यज़ीद की फ़ौज के कमांडर उमर बिन साद ने इमाम हुसैन के खेमों यानी तंबुओं की घेराबंदी पूरी कर यज़ीद के हुक्म पर नहरे फ़रात यानी पानी के स्रोत पर कड़ा पहरा लगा दिया गया था।
   जुलूस के मार्गों में श्रद्धालुओं की खिदमत के लिए लंगर खाना, मीठे दूध की सबील, हलवा, शरबत, जर्दा, वेज बिरयानी, मीठे पानी की प्याऊ, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, मिठाई आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर भूरा शेख़ अध्यक्ष, अबरार खान वारसी सचिव, हाजी सूफी सईद हसन, जहीर अब्बास जैदी, बबलू कुरैशी, डॉ शबनम कुरैशी, शारिक अली एडवोकेट, आरिफ कुरैशी, कासिम गाजी, बदले खलीफा, निशाद अहमद, अली अब्बास, शाहिद कुरैशी, सूफी जहीर, नासिर अली, क़ायम, नौशाद ख़ान, आशिफ कुरैशी, आरिफ खान, जीशान खान, इकरार अंसारी, नुशरत अली खान, नईम अब्बासी आदि मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1859066
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.