मथुरा रेलवे ने 295 यात्रियों से वसूला 2,96,880 का जुर्माना
मथुरा रेलवे ने 295 यात्रियों से वसूला 2,96,880 का जुर्माना
मथुरा । मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के मार्गदर्शन में एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक, कोचिंग संजय गौतम के नेतृत्व में मथुरा जंक्शन स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान स्टेशन पर आने एवं जाने वाली विभिन्न ट्रेनों तथा स्टेशन परिसर में व्यापक जांच की गई, जांच के समय स्टेशन पर अनियमित यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही, कुछ यात्रियों द्वारा भागने का प्रयास भी किया गया जिन्हें पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 173 बिना टिकट यात्रियों से 1,99,190 तथा अन्य अनियमित यात्रा करने वाले 122 यात्रियों से 97,690 वसूले गए। इस प्रकार कुल 295 यात्रियों से 2,96,880 का जुर्माना वसूल किया गया ।
इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक नागेन्द्र तिवारी, मुख्य टिकट निरीक्षक, स्टेशन हेमंत अवस्थी सहित अन्य टिकट जांच कर्मचारी एवं आरपीएफ बल उपस्थित रहे, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा मंडल संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार के टिकट जांच अभियान मंडल में निरंतर चलाए जाते रहेंगे, जिससे अनियमित यात्रा पर प्रभावी रोक लगाई जा सके, यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें तथा निर्धारित सीमा से अधिक सामान का उचित शुल्क अदा कर ही यात्रा करें, साथ ही रेल परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान से बचें ।







.jpeg)









