होटल एवं गेस्ट हाउस संचालक एसोसिएशन का किया गया गठन

होटल एवं गेस्ट हाउस संचालक एसोसिएशन का किया गया गठन
   मथुरा । वृंदावन के चैतन्य विहार में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में सर्वसम्मति से होटल एवं गेस्ट हाउस संचालक एसोसिएशन का गठन किया गया, बैठक में आलोक बंसल को एसोसिएशन का संस्थापक अध्यक्ष, आंशू गौराम को अध्यक्ष, रामू गुप्ता को महामंत्री व आकाश गोस्वामी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान कराना और व्यवसाय से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना होगा ।
   संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल ने कहा कि वृंदावन आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही सभी होटल संचालक शासन और प्रशासन द्वारा जारी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे, एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी होटल या गेस्ट हाउस संचालक का बेवजह उत्पीड़न किया जाता है तो पूरा संगठन एकजुट होकर उसके खिलाफ आवाज उठाएगा और विधिक तरीके से संघर्ष करेगा बैठक में बड़ी संख्या में होटल और गेस्ट हाउस संचालकों ने भाग लिया और नवगठित एसोसिएशन से पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1933271
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.