सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ
सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ
मथुरा । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाद मथुरा में माध्यमिक के शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा पर प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ, प्रशिक्षण की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक धर्मेन्द्र शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं चित्र के समक्ष दीपोत्सव कर किया, प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण का महत्व बताया और एक जन जागरूकता अभियान की तरह समझने को प्रेरित किया ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा ने भी प्रशिक्षण को बच्चों एवं आम लोगों के लिए आवश्यक बताया, मास्टर ट्रेनर डॉ0 रमेश चन्द शिक्षक एवं पूर्व जेसीओ ने बताया कि यह प्रशिक्षण पांच आयामों में दिया जाएगा जिसमें विद्यालय स्तर पर स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सड़क सुरक्षा एवं यातायात संकेत, आपदायें एवं जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा एवं बचाव आदि, प्रशिक्षण प्रभारी डॉ0 गौरी पांडेय एवं कुसुम लता, मास्टर ट्रेनर डॉ0 रमेश चन्द, मंटोश अग्रवाल एवं सुनील कुमार वर्मा, शिक्षक उपस्थित रहे ।







.jpeg)









