अमर जवान ज्योति पर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

अमर जवान ज्योति पर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि
  मथुरा । जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के अधिकारी कमांडर जगबीर सिंह ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मथुरा के सदस्यों एवं वीर नारियों के साथ मिलकर अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, कमांडर जगबीर सिंह ने हाल ही में मथुरा के जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के रूप में पदभार संभाला है। 
  उन्होंने कहा कि मेरी सेवा पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के परिवार के सदस्यों के हितों के लिए पूर्ण समर्पित रहेगी, इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह, विजयपाल सिंह, बलबीर सिंह, डॉ0 रमेश चन्द, हरिओम सिंह फौजदार, भगवान सिंह, जोगेन्द्र सिंह, राधारमण शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, लाल चन्द कुशवाह, सुरेश बाबू, केसी ठकुरेला, वीरेश, वीर नारियां, मनोज कुलश्रेष्ठ एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1933269
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.